कासगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश से वंचित गरीब बच्चों के लिए चौथे चरण के लिए शनिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 20 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। राइट ऑफ एजुकेशन (आरटीई ) के तहत स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। इन चरणों में 932 बच्चों के निजी स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन किए गए। इसमें से 669 बच्चों का चयन ऑनलाइन लाॅटरी से किया गया। इसके बाद भी तमाम बच्चे ऐसे हैं, जो निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए अपना आवेदन करने से वंचित रह गए। ऐसे बच्चों के लिए आवेदन करने का अब यह अंतिम मौका है। अभिभावक एक जून से 20 जून तक अपने आवेदन कर सकेंगे। जो आवेदन जमा होंगे, उनकी 27 जून तक जांच की जाएगी। जांच के बाद जो बच्चे पात्र पाए जाएंगे, उनकी 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित होने वाले बच्चों को सात जुलाई तक प्रवेश का मौका मिलेगा।