कासगंज। मुख्यमंत्री कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे। एक जुलाई से काेचिंग में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 15 मई तक सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, समाज कल्याण कार्यालय पर संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके साथ ऑनलाइन भी पंजीकरण हो सकता है। नीट, जेईई के लिए 12 कक्षा की परीक्षा देने वाले या उत्तीर्ण छात्र, यूपीएससी, यूपीपीसीएस के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या फिर स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं।