फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला बेरु में दंपती पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगला बेरु निवासी दीपा अपने पति सुभाषचंद्र के साथ 23 फरवरी को घर पर थी। तभी गांव के ही खुशीद, शाहरूख, कुलदीप, राजकुमार, संजीव, कौशल और ब्रजबिहारी उसके घर में घुस आए, और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़े से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में दीपा ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का कहना है कि आरोपी सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को दीपा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य को आदेश दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें