किरावली। फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र की चतुर्थ सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ शनिवार को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने किया। उन्होंने मौनी बाबा आश्रम मिनी स्टेडियम, किरावली में नमो दौड़ को हरी झंडी दिखाई। खेल महोत्सव में दौड़, रस्साकसी समेत तमाम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया किया गया। 3000 मीटर दौड़ किरावली की अनुराधा ने जीती। रविका द्वितीय और संजना तृतीय रहीं।खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। सांसद चाहर ने कहा सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना, नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। बताया कि सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को मिनी स्टेडियम अकोला में होगा। इस दौरान सांसद ने फतेहपुर सीकरी की पांचों विधानसभाओं में कबड्डी एवं कुश्ती के लिए गद्दे,की व्यवस्था अपनी तरफ से करने की घोषणा की। कहा कि अकोला एवं किरावली स्टेडियम में ट्रैक सीसी कराई जाएगी। संचालन रिनेश मित्तल ने किया। रेफरी कल्पना चौधरी, अमित चाहर, कुशल रावत, रोहित कुमार, भोला सिंह रहे। प्रतियोगिता की 100 मीटर बालिका दौड़ में कविता प्रथम, श्रीजी द्वितीय, वानी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सचिन प्रथम, नितिन द्वितीय, नितेश तृतीय रहे। मौके पर मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक राणा,उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, एसीपी रामप्रवेश गुप्ता,जिला युवा कल्याण बिजेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर,पूर्व विधायक महेश गोयल, मधुसूदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, कालीचरन सुमन, प्रदीप भाटी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवीना सिंह, डाॅ,संजीवपाल सिंह, नितिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।