फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सास-ससुर की अग्रिम जमानत खारिज

Fri, 21 Jul 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सास-ससुर की अग्रिम जमानत खारिज
विज्ञापन

मैनपुरी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू का उत्पीड़न करने वाले ससुर और सास की अग्रिम जमानत अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां ने खारिज कर दी है। उनको नियमित जमानत कराने के लिए न्यायालय में हाजिर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


कानपुर के बादशाही नाका सब्जी मंडी निवासी नरेश गुप्ता तथा उनकी पत्नी विजया गुप्ता के खिलाफ उनकी पुत्रवधू सोनल ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने, मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके घर से निकाल देने, जान से मारने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के दौरान पुलिस का दबाव बढ़ने पर नरेश और विजया ने अग्रिम जमानत पाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार चतुर्वेदी ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने का विरोध किया। ससुर और सास की अग्रिम जमानत अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें