फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर एंटी रही फ्री, तो उमड़ी सैलानियों की भीड़, खूब खेली गई होली

Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर नगर निगम कर्मचारियों ने रंगोली बनाई। गाइड, दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने पर्यटकों को रंगों से भिगो दिया।
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल आने वाले सैलानियों ने रंगों से सराबोर होकर होली खेली। विश्व महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी संरक्षित स्मारकों पर प्रवेश निशुल्क किया गया था। होली पर सुबह विदेशी पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही तो दोपहर बाद भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे। ताजमहल के पूर्वी गेट पर नगर निगम कर्मचारियों ने रंगोली बनाई। गाइड, दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने पर्यटकों को रंगों से भिगो दिया।

सप्ताहांत पर रहेगी भीड़

होली पर अपने घरों को आए लोग रविवार को वापस लौटेंगे, ऐसे में शनिवार और रविवार को ताजमहल पर भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण महताब बाग और आगरा किला पर भीड़ हो सकती है, इस वजह से शनिवार को ताजमहल पर पर्यटक ज्यादा उमड़ेंगे। लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे से निकलने वाले पर्यटक भी ताज आ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें