फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुन्नगढ़ी-किलौनी पर कटानरोधी कार्य शुरू

Wed, 01 Oct 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो10सुन्नगढ़ी के गांव किलोनी में गंगा किनारे कटान को रोकने का कार्य करते मजदूर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी-किलौनी पर उतरती गंगा की धारा से जारी जमीन के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने रेत की बोरी भरकर प्रभावित इलाके में डालने का काम शुरू किया। सुन्नगढ़ी किलौनी पर हुए गंगा कटान में सात गांव के किसानों की सैकड़ाें बीघा जमीन कटकर गंगा में समा चुकी है। खेत कटने से आसपास किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़़ा हो गया है। गंगा की धारा करीब एक किलोमीटर के क्षेत्रफल में सी आकार में कटान कर रही है। किसान कटान आपदा को लेकर बेहद परेशान हैं। वह बार-बार प्रशासन से कटान रोकने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग पर अब सिंचाई विभाग ने कटानरोधी कार्य शुरू किया है। जो स्थान सर्वाधिक प्रभावित हैं उन्हें पहले सुरक्षित किया जा रहा है। कटान प्रभावित इलाके में पेड़ों के झाड़ भी डाले हैं। जिससे गंगा का प्रवाह डायवर्ट हो सके। बुधवार को भी लगातार कटान जारी रहा। किसान सिंचाई विभाग के कार्य शुरू होने से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें