एंथेला सोसाइटी ने पदम प्राइड को हराया
आगरा। आवास विकास क्षेत्र में एंथेला सोसाइटी और पदम प्राइड सोसाइटी के मध्य खेले गए रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच में एंथेला टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पदम प्राइड सोसाइटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए। जवाब में उतरी एंथेला टीम ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान गौरव शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने लक्ष्य को मात्र 12.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ने 38 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।