अंसल ग्रुप द्वारा 350 करोड़ रुपए की बकाया वसूली के लिए नई दिल्ली में ग्रुप के 67 बैंक खातों को कुर्क करने के बाद तहसील सदर की टीम में अंसल ग्रुप की संपत्तियों की कीमत का आकलन शुरू कर दिया है। इसके लिए कई टीमें बनाई गई है जो अंसल की आगरा और बाहर मौजूद संपत्तियों की जांच करके उनकी कीमत पता कर रही है।
एसडीएम सदर परीक्षित खटाना ने बताया कि अंसल ग्रुप पर बैंक खातों को कुर्क किया गया है। अभी डेढ़ करोड़ रुपए खातों में मिले हैं, जबकि बकाया 2 करोड़ रुपए की वसूली के लिए उसकी अन्य जगहों पर मौजूद संपत्तियों की जांच कर कीमत का आकलन किया जा रहा है दूसरी तरफ मनहर गार्डन और मंगलम समूह की फ्लैटों को कुर्क करने के बाद उसकी नीलामी की जाएगी। मनहर गार्डन की नीलामी में किसी ने भी हिस्सा नहीं लिया था। अब दोबारा उसकी नीलामी की तारीख तय की जानी है।