मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर उसे होम आइसोलेट किया गया है। वहीं सीएमओ ने बताया कि जिले में पहले से संक्रमित चल रहे एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसमें कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अभी भी 13 ही बनी हुई है। संवाद