फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंस्पेक्टर पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के नगला नरपत में इंस्पेक्टर को गोली मारने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 11 आरोपी अभी फरार हैं। बीते तीन जनवरी को नगला नरपत में दो पक्षों के बीच संघर्ष और फायरिंग की सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य के तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर व पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले के एक आरोपी गुड्डू उर्फ अमित निवासी नगला नरपत को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि युवक पर मारपीट की धाराओं में एक मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें