फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूनाइटेड बार के अध्यक्ष बने अनूप कुमार शर्मा और सचिव दीपक नागर

विज्ञापन
यूनाइटेड बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा के साथ खड़े अन्य पदाधिकारी
विज्ञापन
आगरा। दीवानी परिसर में सोमवार को यूनाइटेड बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें अनूप कुमार शर्मा को अध्यक्ष और दीपक नागर को सचिव चुना गया है।
विज्ञापन




नई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अशोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। विवेक पाराशर और अखिल खंडेलवाल संयुक्त सचिव का पद संभालेंगे। सुमन उप्रेती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुधीर शर्मा पुस्तकालय सचिव और हेमेंद्र गर्ग लेखा निरीक्षक बने हैं। माला गुप्ता खेल एवं साहित्यिक सचिव चुनी गई हैं। गवर्निंग काउंसिल में रामेंद्र पचौरी, संजीव श्रीवास्तव, शानू खान, रिंकी राजपूत, विनीता अग्रवाल, अश्वनी खन्ना और रोशनी गुप्ता शामिल हैं। चार कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं, जिनमें हंशिता राठौर, सुधांशु शर्मा, नरेश कुमार पारस और अमन चौधरी हैं। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें