फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिषदीय स्कूलों में हुआ वार्षिकोत्सव, मेधावी सम्मानित

Thu, 15 Feb 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कंपोजिट विद्यालय सोथरा पर आयोजित कार्यक्रम में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अशोक यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण कार्य के साथ बेहतर माहौल भी पैदा किया जाए। निजी स्कूलों की तर्ज पर उत्सव मनाए जाएं। इसी उद्देश्य से आज ये उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 25 मेधावी छात्र सम्मानित किए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक डॉ. शेर सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैरारशाहपुर में हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां प्रधानाध्यापक पंडित देवेश अवस्थी ने वेदों और यज्ञ के महत्व को बताया। इस अवसर पर धर्मवीर चौहान, बलराम सिंह, प्रेम चंद्र, ममता, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें