अमांपुर के गांव टोडरपुर में मेला के शुभारंभ पर विधायक हरिओम वर्मा का स्वागत करते आयोजक ।
अमांपुर। विकास खंड क्षेत्र के गांव टोडरपुर सती मंदिर पर वार्षिक मेले का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ साेमवार को हुआ।
मेले का उद्घाटन विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेले सांस्कृतिक धरोहर होते हैं, वर्तमान में इन्हें सहेजने की जरूरत है। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन-पूजन के बाद में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सती महारानी देवी के मंदिर पर मत्था टेका।इसके बाद मेला का लुत्फ उठाया।