कासगंज। बच्चों को लगने वाले नियमित टीकाकरण में बडी लापरवाही सामने आई। एएनएम बॉक्स को केंद्र पर रखकर चली गई। एक टीकाकरण केंद्र पर ताला लटका मिला। सीएमओ ने अनुपस्थित मिली दोनों एएनएम के वेतन रोकने की कार्रवाई की है।सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल अपराह्न 2:10 बजे अचानक टीकाकरण सत्र भिटौना का निरीक्षण करने पहुंचे। टीकाकरण केंद्र बंद मिला। एएनएम सुषमा अनुपस्थित थी। सीएमओ अपराह्न 2.30 बजे हिदायतनगर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। एएनएम संगीता अनुपस्थित थी। वह वैक्सीन बॉक्स को केंद्र पर ही छोड़ गई। इससे दोनों गांवों में टीकाकरण प्रभावित हुआ। ग्रामवासियों ने बताया कि एएनएम हमेशा दो बजे ही सत्र बंद करके चली जाती है। सीएमओ ने कासगंंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दोनों एएनएम का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक आहरित नहीं करने और उनसे तथा स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं।