फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यालय के गेट पर बंधे मिले जानवर

Sun, 20 Jul 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कुरावली विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय रीछपुरा का डीएम निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय रीछपुरा का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वहां उन्हें विद्यालय के मुख्य गेट पर जानवर बंधे मिले और पूरे परिसर में घास मिली। डीएम ने थाना प्रभारी पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई और विद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने को कहा। डीएम ने छात्रों की उपस्थिति और पढ़ाई के स्तर का भी जायजा लिया। विद्यालय में पंजीकृत 85 छात्रों में से केवल 61 ही उपस्थित पाए गए। जब उन्होंने कक्षा-4 के छात्र आर्यन से पर्यावरण लिखने को कहा, तो उसने सही शब्द लिखा। अन्य कुछ बच्चे इस परीक्षा में फेल हो गए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को छात्रों के साथ और अधिक मेहनत करने तथा उन्हें संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। डीएम ने शिक्षकों से कहा कि जो बच्चे नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय डिवईया से मर्जर के बाद आए छात्रों के अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। डीएम ने नगर पंचायत कुरावली में जल-निकासी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य सेक्टर के जल निकासी एवं सीवरेज योजना के तहत मोहल्ला वैदनटोला में मछली की दुकान से एचपी गैस एजेंसी तक, मनोज के फील्ड से कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक तक और सरवर के मकान से अनिल के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने, साथ ही नाले-नालियों के ढाल पर विशेष नजर रखने को कहा ताकि जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने वार्ड संख्या-5 सुजरई पूर्वी में श्री गमा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में डाले गए टिन-शेड में लगाए गए पाइपों में जंग लगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने टिन-शेड उतरवाकर पाइपों पर प्राइमर कराने के उपरांत पुनः टिन-शेड लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें