फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 19 Jan 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर पशु चोर को बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से पशु चोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटर के पास से पुलिस ने बिना नंबर की एक बाइक, तमंचा, कारतूस और 1600 रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पशु चोर रिजवान निवासी बड्डू नगर कासगंज अक्टूबर माह में सोरोंजी कोतवाली में दर्ज पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस की टीम पशु चोर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। बुधवार की रात इंस्पेक्टर कोतवाली भोजराज अवस्थी पुलिस टीम के साथ गोरहा से चाड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी चाड़ी की ओर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया।
इस दौरान बाइक चालक पुलिस को देख पहाड़पुर की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पशु चोर के पैर में गोली लगी। आरोपी सड़क पर गिरा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रिजवान बताया। पुलिस की टीम घायल अवस्था में उसे चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए । मौके से पशु चोर की बाइक एवं तमंचा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार पशु चोर पर अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी, गैंगस्टर सहित अन्य मामले हैं दर्ज
कासगंज। मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रिजवान पर गोकशी, चोरी, गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 6 मामले सदर कोतवाली में दर्ज हैं। जबकि पशु चोरी का एक मामला सोरोंजी कोतवाली में दर्ज है। आरोपी के पास से बरामद बिना नंबर की बाइक की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें