फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशुपालन विभाग ने दे दीं एक्सपायरी दवाएं

Mon, 16 Sep 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। क्षेत्र के गांव जगतपुर में पशुपालन विभाग की ओर से एक्सपायरी डेट की दवाएं वितरित की गई थीं। ग्रामीणों ने जानकारी ्रपर इसे लेकर विरोध जताया था। इस पर पशुपालन विभाग ने फार्मासिस्ट को गांव भेजकर दवाएं बदलवा दीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगतपुर के पंचायत भवन पर पशुपालन विभाग ने एक आरोग्य शिविर का आयोजन किया था। इसमें पशुपालकों को मवेशियों की जांच के बाद दवाओं का वितरण भी किया था। शिविर में मवेशियों को कृमि मुक्ति के लिए पशुपालकों को दवा का वितरण किया था। ये दवा एक्सपायरी डेट की दे दी गईं थीं। मई 2024 में ही ये दवा एक्सपायर हो चुकी थी। घर पहुंचकर जब ग्रामीणों ने ये देखा तो वे आक्रोशित हो गए थे।
पशुपालन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। जानकारी होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदत्त ने फार्मासिस्ट को गांव भेजकर दवाएं बदलवा दीं। इसके बाद ग्रामीणों की नाराजगी समाप्त हो गई। हालांकि किसी भी पशुपालक ने मवेशी को एक्सपायरी डेट की दवा नहीं खिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें