फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुत्री की तेरहवीं न कराने से नाराज परिजन ने पीटा

Wed, 03 Jul 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री की तेरहवीं न कराने से नाराज परिजन ने पीटा
विज्ञापन

कुरावली। पत्नी की मृत्यु के बाद तेरहवीं न कराने से नाराज मृतका के परिजन ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आई मां को भी पीटा। गांव नौगांव निवासी उमेश दुबे ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। पत्नी की मृत्यु के बाद वह शांति पाठ की तैयारी में थे। जब इस बात की खबर ससुरालीजन को लगी तो वह नाराज हो गए। उन पर तेरहवीं करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्हाेने तेरहवीं करने में असमर्थता जताई तो नाराज होकर साले व अन्य ससुरालीजन ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई मां को भी पीटा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें