बिछवां। नगला बिहारी में एक किसान न्यायालय में चल रहे मुकदमे में जीत गया। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका जमीन से संबंधित मुकदमा गांव निवासी विपक्षियों से चल रहा था। मुकदमा को वह जीत गए। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने बृहस्पतिवार की सुबह आकर उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो रनवीर सिंह, अनुराग व दो अन्य साथियों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर खेत की तरफ गया तो जान से मार देंगे। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।