कासगंज। क्षेत्र के गांव भिटोना में दो दिन से पूर्व मां की पिटाई से नाराज होकर घर से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र कहीं चला गया। उसे पुलिस ने अमांपुर रोड से बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया। वह अपनी ननिहाल जाने की फिराक में था।
13 वर्षीय छात्र गांव के स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। वह कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। जिस पर उसकी मां ने पिटाई कर दी। मां की पिटाई से नाराज होकर वह रविवार को घर छोड़कर चला गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस को छात्र अमांपुर रोड पर नो एंट्री के समीप मिल गया। छात्र ने बताया कि वह अपनी ननिहाल जाना चाहता था। पुलिस ने माता पिता को उसके मिलने की जानकारी दी। माता पिता के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने बालक को उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीपी गिरि ने बताया कि बरामद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।