फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kasganj: पिता की बातों का इस कदर लगा बुरा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; घर में मचा कोहराम

Tue, 18 Jun 2024 08:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पिता की बातों का युवक को इस कदर बुरा लग गया कि उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। 
 
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठेरपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस काे सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव ठठेरपुर निवासी युवक अर्पित सागर (20) पुत्र जय सिंह पढ़ाई में मेधावी था। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। रविवार को किसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में लहरा गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें