फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिंचाई विभाग के पद समाप्त करने पर आक्रोश

Thu, 29 May 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में सिचाई संघ कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मी।
विज्ञापन
कासगंज। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मियों ने विभागों के पदों को समाप्त कर दिए जाने का विरोध किया। इसके लिए सिंचाई खंड व नलकूप खंड में प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही 4 जून को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की।जिला मंत्री रमेश चंद्र ने कहा कि सिंचाई विभाग के राजस्व कर्मी, उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, सींच पर्यवेक्षक, नलकूप चालक, रनर मुंशी आदि पदों को समाप्त कर दिया गया है। कर्मी इस काले कानून को स्वीकार नहीं करेंगे। 4 जून को नलकूप खंड कासगंज पर दोनों खंडों के सदस्यों द्वारा समय 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान महिपाल राजपूत, विजय कुमार, सोनू सिंह, अरविंद कुमार, रविंद्र पाल मिश्र, हलीम खान ,रणजीत सिंह, विष्णु कुमार, हिमांशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें