फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसपा में रोष, 24 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन का एलान

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बसपा के जिला कार्यालय पर गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की रूपरेखा तैयारी की बैठक में शामिल पदाधि - फोटो : बसपा के जिला कार्यालय पर गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की रूपरेखा तैयारी की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 24 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 24 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के बहुजन समाज के लोगों में आक्रोश है। गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। मीटिंग में मंडल प्रभारी चंद्रशेखर, जिला प्रभारी राजेंद्र सोनी, सुनील वर्मा, नवलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें