फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्ध की मौत के बाद भड़का आक्रोश

Sun, 09 Jun 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर गांव में वृद्ध व उसके पुत्र पर गांव के ही लोगों ने ईंट पत्थर व लाठी-डंडाें से हमला कर दिया। वृद्ध व उसका पुत्र घायल हो गए। वृद्ध के गंभीर चोटें आईं। वृद्ध का उपचार अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार व गांव के लोगों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमले की इस घटना में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार को वृद्ध गजेंद्र (64) और उनका पुत्र संजू भंडारे में गए हुए थे। भंडारे में वृद्ध व उनके पुत्र की गांव के ही लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। भंडारे से लौटते समय रात्रि 9 बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने गजेंद्र व संजीव पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में घायल गजेंद्र और संजू को चिकित्सालय लाया गया। घायल वृद्ध का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान गजेंद्र की शनिवार को मौत हो गई। परिजन में वृद्ध की मौत से आक्रोश फैल गया। उनका कहना है था कि घायल संजू की ओर से आरोपी पुरुषोत्तम, नीतू, राजकुमार, छोटू, कालू, हरिचंद्र, अखिलेश व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप वृद्ध की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से भी बातचीत की। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। एनसीआर को एफआईआर में बदलने का भरोसा देने के आश्वासन पर आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें