मैनपुरी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल की आरपी शर्मा की रिश्वत के मामले में गिरफ्तारी को माध्यमिक शिक्षक संघ ने साजिश बताया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णानंद दुबे ने कहा कि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा एक नेक अधिकारी है। उन्हें किसी साजिश के तहत रिश्वत के मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मंडलीय नेतृत्व के आह्वान पर आज मैनपुरी का शिक्षक काली पट्टी बांध उनकी गिरफ्तारी की निंदा करता है। संगठन के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कहा गया कि जल्द ही संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। बैठक में अशोक यादव, विजय पीटर, मुकेश चौहान, उपदेश यादव, प्रदीप चतुर्वेदी शिक्षक शामिल रहे।