फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों में आक्रोश

Fri, 20 Sep 2024 04:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ठेका कर्मियों ने नगर पालिका पर तीन माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया। इसके साथ दस सूत्रीय मांगों को लेकर लेकर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने बृहस्पतिवार की सुबह हड़ताल पर रहते हुए शहर में पैदल मार्च निकालकर गांधी मूर्ति पर धरना प्रदर्शन दिया। शाम को उन्होंने नगर पालिका परिसर में कूड़ा डाल दिया। ईओ ने सभी को शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंचने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मी सुबह गांधी मूर्ति पर एकत्रित हुए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए नदरई गेट बाजार, बारहद्वारी, सोरों गेट,नगर पालिका होते हुए गांधी मूर्ति पहुंचे। गांधी मूर्ति पर उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगाें को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि ठेका सफाई कर्मियों को मानदेय समय से नहीं मिलता है। तीन माह से कर्मियों का मानदेय बकाया है। श्रम विभाग के आदेशानुसार उन्हें 410 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाने सहित उनकी दस सूत्रीय मांगे हैं। इससे संबंधित ज्ञापन ईओ को ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद शाम को सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिसर में कूड़ा डाल दिया। इस दौरान मुकेश वाल्मीकि, रामखिलाड़ी, राजकपूर वाल्मीकि, अजय मैसी, आकाश, लवजीत, मोहित तेजधारी, मालती देवी आदि मौजूद रहे। ईओ पूजा श्रीवास्तव ने सभी सफाई कर्मियों को विभिन्न मांगों को माने जाने का आश्वासन देते हुए सभी से शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। न पहुंचने की स्थिति में कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
वर्जन-
कर्मियों का पांच करोड़ रुपया भुगतान किया जा चुका है। एरियर का बिल बन रहे हैं। मानदेय बढ़ाने व वर्दी का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। - मीना माहेश्वरी ,चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें