फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहपुर में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 12 Nov 2025 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली के हथोड़ा वन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करतीं डीपीओ सुशीला। स्रोतछ विभाग 
विज्ञापन
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने बुधवार को सिढ़पुरा और पटियाली के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिढ़पुरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र फतेहपुर बंद मिला। इसके अलावा केंद्रों पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। अनुपस्थित कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।डीपीओ बुधवार की सुबह 10:50 बजे सिढ़पुरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र फतेहपुर का निरीक्षण करने पहुंची। केंद्र बंद पड़ा था। कार्यकर्ता उर्वेश मौजूद नहीं थीं। पटियाली ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र करणपुर नुनेरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा देवी गैरहाजिर थीं। सूचना पाकर वे केंद्र पर पहुंचीं। वहां पत्रालियां और सहित कोई बच्चा भी नहीं मिला। ईसीसीई सामग्री नहीं थी। केंद्र की स्थिति बेहद खराब मिली। हथोड़ा वन में स्थित केंद्र पर सहायिका पूजा, अर्चना अनुपस्थित मिली। केंद्र पर पांच बच्चे उपस्थित मिले। केंद्र पर उपस्थिति पंजिका नहीं मिली। बच्चों के खेलने की सामग्री नहीं मिली। हॉट कुक्ड बनते हुए नहीं मिला। इस संबंध में कार्यकर्ता ने स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया। एचसीएम से संबंधित कोई भी पदार्थ या पंजिका केंद्र पर नहीं मिला। डीपीओ ने बताया कि अनुपस्थित कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें