शमसाबाद। प्राचीन वनखंडी मेले का आयोजन 16 व 17 फरवरी को भोले बाबा मंदिर पर किया जाएगा। इस मेले में एमपी, राजस्थान और दिल्ली तक के श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाता है। मंदिर के महंत रवींद्र पुरी ने बताया है कि मंदिर में भोले बाबा की मूर्ति काफी पुरानी है। हर साल यहां पर महाशिवरात्रि पर मेला लगता है। एसीपी शमसाबाद अमीषा ने पुलिस टीम के साथ मंदिर स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया।