फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत

Thu, 29 May 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जानवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव पिथनपुर में दो वर्षीय मासूम की ईंट के भट्ठे पर बने गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों कार्रवाई से इंकार किया है। थाना क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर निवासी ओमकार और उनकी पत्नी गांव पिथनपुर पर स्थित ईंट भट्टा पर पथाई का कार्य करते हैं। इस दौरान दो वर्षीय मासूम बच्ची जानवी पास में ही खेल रही थी। तभी वह मिट्टी निकालने से बने गड्ढे के पानी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन ने उसे तलाशा। इस दौरान उन्होंने बच्ची का शव गड्ढे में देखा। आसपास में काम करने वाले कामगारों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें