फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा के जिला महामंत्री के खिलाफ अभद्रता कर धमकाने की प्राथमिकी, सांसद प्रतिनिधि के घर पर हुई थी कहासुनी, पुरानी रंजिश में लगाया धक्का-मुक्की का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे के खिलाफ अभद्रता कर धमकाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। ताजगंज आगरा के रश्मि विहार निवासी हिमेश वित्थरिया ने पुलिस को बताया कि 4 मई को वह सांसद राजकुमार चाहर के प्रतिनिधि मुन्ना लंबर के पिता के निधन पर बासौनी के गढ़िया गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 3.23 बजे भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे भी वहां पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही वह खड़े होकर चलने लगे तो तीन गाड़ियों में सवार 15 लोगों के साथ भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे आए और योजना के तहत धक्का-मुक्की कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जानलेवा हमले की नीयत से हथियार तान दिया। धक्का-मुक्की के पीछे उन्होंने 2023 में ऑफिस पर किए गए हमले की रंजिश बताई है। जिसकी प्राथमिकी सदर थाने में पंजीकृत होना बताया। एसओ बासौनी ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे से घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया था कि कोई घटना नहीं हुई है। सारे आरोप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें