किरावली मृत वृद्धा रेशम देवी 65 बर्ष का फाइल फोटो त्रौत परिजन
किरावली। आगरा-जयपुर हाईवे पर अभुआपुरा आंबेडकर पार्क के सामने मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल वृद्धा रेशन देवी (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभुआपुरा निवासी रेशम देवी रविवार की शाम बहू के साथ मंदिर परिसर से पानीभरकर लौट रही थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घायल वृद्धा को सीएचसी किरावली में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।