फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत

Sun, 01 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज के 70 वर्षीय किसान आसाराम पुत्र गोवर्धन की रविवार सुबह एक रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब आसाराम नित्यक्रिया के लिए खेत पर जाने के लिए भोगांव-कुरावली रोड पार कर रहे थे। रोडवेज बस की चपेट में आने से आसाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सैफई में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान आसाराम के पांच पुत्र हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें