भोगांव। नगर के रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान पर टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खेले गए मैच में कुरावली सुपर किंग्स ने बेवर नाइट राइडर्स को 61 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। शतकीय पारी खेलने पर अमित पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। कुरावली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 209 रन बनाए। टीम की ओर से अमित पाल ने 11 चौके और 9 छक्के लगाकर 106 रन बनाए। नितिन मुकेश ने 56 रनों की पारी खेली। बेवर के सचिन कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेबर की टीम आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। संदीप ने 42, सुरजीत कमल ने 34 और नौरंगी ने 28 रन बनाए। कुरावली के नितिन मुकेश ने तीन विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और दीपांशु यादव ने की। स्कोरिंग शिवांक पाल और दीपू ठाकुर ने, कमेंट्री ललित राजपूत और विवेक राजपूत ने की। इस दौरान प्रबल प्रताप, दीपू ठाकुर, अंकुर यादव, नीतेश राजपूत, ऋषि चौहान, राहुल यादव, लोकपाल आदि मौजूद रहे।