फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Mathura: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे पर ड्यूटी करने वाला एंबुलेंस कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Tue, 17 May 2022 09:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 14 मई को मथुरा आए थे। इस दौरान वीवीआईपी ड्यूटी में लगाया गया एंबुलेंस कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बीते दो दिन में पांच संक्रमित मिल चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। तीन दिन पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की ड्यूटी में लगा एंबुलेंस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग में बढ़ोतरी की है। हर दिन तीन हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

14 मई को मथुरा आए थे उपमुख्यमंत्री

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि 14 मई को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मथुरा दौरे आए थे। इस दौरान वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया एंबुलेंस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। चालक को हाथरस से बुलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस कर्मचारी के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर रही है। इसके अलावा सोमवार को फरह में 10 वर्षीय बच्ची, 24 वर्षीय महिला के अलावा पिंगरी निवासी 28 वर्षीय महिला  कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। 

बुजुर्ग महिला भी संक्रमित मिली

मंगलवार को मथुरा शहर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड प्रभारी ने बताया कि सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि लगातार संक्रमित मिलने के बाद सैंपलिंग का कार्य बढ़ा दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और प्रमुख मंदिरों में भी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। हर दिन तीन हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें