फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए लेडी लॉयल में एंबुलेंस जल गई

विज्ञापन
रेडी लॉयल में खड़ी 102 कवाड़ एम्बुलेन्स में लगी आग। पास में पड़े कचरे से लगी आग। फायर बिग्रेड पहुंच ? - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। लेडी लॉयल में खड़ी कबाड़ एंबुलेंस में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आधा घंटे बाद दमकल पहुंची और आग को बुझाया। इमरजेंसी से सटकर लेडी लॉयल परिसर है। यहां क्षय रोग विभाग के कार्यालय के सामने कबाड़ हो चुकी 10 से अधिक 102 और 108 एंबुलेंस खड़ी हैं। करीब 12 बजे यहां कचरे में आग सुलग गई, जिससे पास में ही खड़ी एंबुलेंस तक पहुंच गई। आग की लपटें उठने से इमरजेंसी के स्टाफ ने फायर बिग्रेड में फोन किया। आधा घंटे में दमकल आई और एंबुलेंस की आग बुझाई। 108-102 एंबुलेंस प्रभारी शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दो-तीन साल पहले यह 108 सेवा एंबुलेंस कबाड़ घोषित कर दी हैं, जिसमें दोपहर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें