फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : कोरोना मरीज को 10 मिनट देरी से पहुंची एंबुलेंस, लेकिन पांच मिनट में दी गई वेंटीलेटर की सुविधा

Mon, 22 Aug 2022 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मेडिकल कॉलेज एटा में डब्ल्यूएचओ के नोडल अधिकारी की देखरेख में मॉकड्रिल हुई, जिसमें कोरोना मरीज को पांच मिनट में वेंटीलेटर की सुविधा दी गई। हालांकि मरीज को लेकर अस्पताल तक पहुंचने में एंबुलेंस को 10 मिनट की देरी हुई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में कोरोना को लेकर रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में डब्ल्यूएचओ के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुई। आभासी कोरोना मरीज को पांच मिनट में एंबुलेंस से लेकर जांचें और वेंटीलेटर की सुविधाएं दी गईं। जिस पर नोडल अधिकारी ने संतुष्टि जताई। हालांकि एंबुलेंस मरीज को लेकर 10 मिनट देरी से पहुंची। इस पर असंतुष्टि भी व्यक्त की।

शांतिनगर से लाया गया कोरोना मरीज

शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी एक युवक को कोरोना मरीज बनाकर मॉकड्रिल के लिए लाया गया। मरीज को लाने के लिए एंबुलेंस को सुबह 11 बजे कॉल किया गया। इसके बाद 25 मिनट में एंबुलेंस मरीज को लेकर एमसीएच विंग पहुंची। यहां से मरीज को दो मिनट में कोविड वार्ड पहुंचाया गया। सीधे ऑक्सीजन दी गई और उसकी पल्स आदि की जांच करने के बाद वेंटीलेटर सुविधा पांच मिनट में दे दी गई।

लखनऊ से आई प्रदेश स्तरीय टीम 

लखनऊ से आए डब्ल्यूएचओ प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. हार्दिक कंजानिया ने चिकित्सकों से वेंटीलेटर ऑपरेट करने को लेकर पूछताछ की। कोविड वार्ड नोडल अधिकारी डॉ. एबी सिंह और डॉ. विजय गुप्ता ने जानकारी उपलब्ध कराई। नोडल अधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल पूरी तरह से सफल रही है। एंबुलेंस समय से 10 मिनट देरी से मरीज को लाई है। डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. ओमकार सिंह, वेंटीलेटर ऑपरेटर उत्तम कुमार, नागेंद्र सिंह, प्राची, स्नेहलता शर्मा, संतोष कुमारी, आनंद लता, रीना, सपना रहे।

सीएचसी जैथरा पर भी हुआ मॉकड्रिल

जैथरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी की देखरेख में पीकू वार्ड में मॉकड्रिल किया गया। मरीजों को लाने, ले जाने एवं उनके उपचार आदि का प्रशिक्षण कराया गया। एसीएमओ ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेडों और दवा की स्थिति आदि को सही करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। डॉ. सुलेमान खान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें