12 साल में 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी एमजी रोड-2 ध्वस्त पड़ी है। गड्ढों में गिरने से हादसे हो रहे हैं। उधर, जिम्मेदार आंख-कान बंद कर सो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गजेंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। सभी गड्ढों को भरा जाएगा।
संजय प्लेस में धंसी सड़क
संजय प्लेस में कॉसमॉस माल के सामने बुधवार सुबह सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में गिरने से जान जा सकती है। गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग नहीं की गई। ऐसे में यहां सरकारी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा पुरानी मंडी चौराहा पर सड़क धंसने से बने गड्ढे में गिट्टियां डाली गईं, जिनसे फिसल कर दुपहिया वाहन सवार गिर गया। गनीमत थी उसे गंभीर चोट नहीं लगी।