नाले में उतरकर बसपा पार्षदों ने किया विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के राजनगर में 47 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया। एक साल पहले नाले की दीवार टूट चुकी थी। उसकी मरम्मत के लिए आरसीसी से पुनर्निर्माण किया जाना था। 14वें वित्त आयोग से 47 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए, लेकिन टेंडर निकलने के बाद भी काम रोक दिया गया।
अमर उजाला ने प्रमुखता से इस गड़बड़ी को उठाया तो क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर ने इस अंधेरगर्दी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सप्ताह भर बाद गुरुवार को नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया।
राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने काम शुरू होने पर अमर उजाला का धन्यवाद दिया। माहौर ने का कि लोगों की समस्या को अमर उजाला ने पुरजोर ढंग से उठाया। नाले की मरम्मत न होती तो कई मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ था। अब क्षेत्र में जलभराव नहीं होगा।
संबंधित खबर- आगराः बसपा पार्षदों ने किया नाले में उतरकर प्रदर्शन, एक सप्ताह की चेतावनी, फिर मांगेंगे जनता से भीख
राजनगर के बंटी और सुरेश ने कहा कि अमर उजाला की खबर के बाद ही पार्षद और निगम के अधिकारी हरकत में आए। पार्षदों ने नाले में उतरकर प्रदर्शन किया, इसके बाद ही निगम के अफसरों ने काम शुरू कराया है।