अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा और कासगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह 9 बजे से शुरू हुए रक्त के इस महादान के कार्यक्रम में आने वाले लोगों में उत्साह नजर आया। आगरा में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय गुरुद्वारा गुरु के ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर लगाया गया। रक्तदाताओं ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस नेक पहल की सराहना की, साथ ही कहा कि ये सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है।