फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: आगरा में विश्व रक्तदान दिवस पर यहां लगेंगे शिविर, रक्तदान कर बनें महादानी

Sun, 12 Jun 2022 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इनमें कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्त के अभाव में किसी भी मरीज की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर 14 जून को शिविर लगा रहा है। शिविर अमर उजाला कार्यालय गुरुद्वारा गुरु का ताल सिकंदरा, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगेगा। इसमें रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। रक्त की ये यूनिटें कैंसर, थैलेसीमिया, लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग होगी।

रक्तदान के ये हैं लाभ:

- निशुल्क शारीरिक परीक्षण

विज्ञापन

- रक्तचाप की जांच
- हीमोग्लोबिन की मात्रा 
- एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस, मलेरिया की जांच 

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान:

- 18 से 60 साल की आयु के स्वस्थ महिला-पुरुष।
- 45 किलोग्राम से अधिक वजन वाले महिला-पुरुष
- हीमोग्लोबिन 12.5 जीएम/डीएल 
(जैसा कि एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ट्रांसफ्यूजन की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें