फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ‘सफाई में अब नंबर 1 रहेगा आगरा’ मुहिम की नगर निगम के साथ अमर उजाला ने की शुरुआत

Fri, 18 Nov 2022 09:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर निगम ने अमर उजाला के साथ मिलकर ‘सफाई में अब नंबर 1 रहेगा आगरा’ मुहिम की शुरुआत की है। 11 दिसंबर को शहर में एक साथ 50 हजार लोग शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटेंगे।
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन, साथ में हैं अपर नगर आयुक्त एसपी यादव, संजीव यादव एवं मेयर प्रतिनिधि राजीव दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के चार हजार शहरों के बीच स्वच्छता सर्वे में आगरा को अब नंबर 1 बनाने का संकल्प लिया गया है। नगर निगम ने अमर उजाला के साथ मिलकर ‘सफाई में अब नंबर 1 रहेगा आगरा’ मुहिम की शुरुआत बृहस्पतिवार को की। अमर उजाला के सिकंदरा कार्यालय में हुए संवाद में मेयर नवीन जैन ने कहा कि टॉप-10 नहीं, बल्कि इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता कार्यक्रमों को चलाकर वर्ष 2024 के स्वच्छता सर्वे में आगरा को नंबर 1 बनाएंगे। अमर उजाला इस मुहिम में साझीदार होगा। 11 दिसंबर को शहर में एक साथ 50 हजार लोग शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2024 में आगरा को सफाई के मामले में नंबर 1 बनाने की अपनी योजना में मेयर ने बताया कि दिसंबर से कुबेरपुर में कूड़े से बिजली बनाने के प्लांट को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। यहां 9.40 लाख मीट्रिक टन कूड़े से बने पहाड़ हटाए गए हैं, जिससे 37 एकड़ जमीन खाली हो गई है। 

बिजली प्लांट बनने से शहर का कूड़ा उसी दिन निस्तारित हो जाएगा, वहीं लोगों को जागरूक किया जाएगा। गीला और सूखा कचरा अलग करने के साथ शहर को डलाबघर मुक्त किया जाएगा। निगम एक तरफ मशीनों का उपयोग बढ़ाएगा, वहीं लोगों में भी स्वच्छता का यह भाव जागृत करेगा कि न गंदगी करेंगे, न किसी को करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग के लिए चार की जगह 6 जोन

आगरा नगर निगम क्षेत्र में 100 वार्ड हैं, जिन्हें चार जोन में बांटा गया है। हरीपर्वत, लोहामंडी, ताजगंज और छत्ता जोन में 25-25 वार्ड हैं, जहां से जोनल व्यवस्था के तहत वार्डों में सफाई एवं निगम की अन्य सुविधाओं की निगरानी की जाती है। 

मेयर नवीन जैन ने बताया कि चार की जगह अब 6 जोन बनाए जाएंगे। दो नए जोन सीमा विस्तार के कारण बनाए जाएंगे, जिसके बाद 25 की जगह 17 वार्डों में हर जोन से निगरानी की जा सकेगी। उन जोन में सफाई व्यवस्था के लिए उपकरण और वाहनों को रखा जाएगा, जिससे आवागमन में लगने वाला समय और डीजल खर्च बच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें