पहले -उच्च प्राथमिक विद्यालय खेडिया में खुले आसमान के नीचे पढ़ते बच्चे। (अकोला)
अकोला। ग्राम पंचायत खेड़िया में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर हो गया था। हादसे की आशंका के कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाया जा रहा था। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी, अकोला अरुण कुमार ने एडीओ पंचायत के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों को समीप प्राथमिक विद्यालय भवन में भेजकर उनकी कक्षाओं का संचालन शुरू कराया। अधिकारियों की इस पहल पर अभिभावकों ने संतोष जताया है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद