खेरागढ़। गांव बुरहरा के किसान रामवीर सिंह ने एसडीएम ऋषि राव से शिकायत की है कि उनके खेत तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता नहर की पटरी से होकर जाता है। पड़ोसी किसान ने नहर की गूल एवं पटरी को पहले ही जोत लिया था, अब रास्ते को भी जोतकर अपने खेत में मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। रास्ता बंद होने से उनके खेत तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं सिंचाई विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।