फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई न करने का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र की किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को पीड़िता एसपी कार्यालय में शिकायत की।
पीड़िता के परिजन ने बताया कि दो दिन पहले पुत्री खेत गई थी। तभी गांव के दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीरा। पुत्री की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत करने घर पहुंचे तो आरोपियों के परिजन झगड़ा करने पर आमादा हो गए। थाने में भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता अपने परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




अनुसूचित जाति के दंपती को पीटा, कांच की बोतल भी मारी
मैनपुरी।बड़ी नगरिया ताल दरवाजा निवासी अनुसूचित जाति के युवक को आरोपियों ने कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते कांच की बोतल से पीटा। बचाने आई पत्नी को भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर घायल दंपती का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

ओम नारायण का मोहल्ले के ही अनमोल और नितिन से किसी बात पर विवाद हो गया था। बुधवार को मौका पाकर आरोपी ओम नारायण के घर आए और जातिसूचक गालियां दीं। विरोध पर कांच की बोतल और लाठी-डंडे से पीटा। चीख सुनकर जब पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें