फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहबांस : दुकान का शटर तोड़ दो लाख के जेवर नकदी चुराए

Sat, 23 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़ दिया। अंदर घर के एक कमरे में रखी अलमारी से करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी संजीव सक्सेना इलाहबांस तिराहा के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। दुकान के पीछे बने घर में वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात संजीव गांव में स्थापित किए गए भगवान गणेश जी के कीर्तन में शामिल होने गए थे। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे जब वह घर लौट कर आए तो देखा कि शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर के एक कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी, उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थी। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। संजीव ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर और काउंटर में रखी कुछ नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें