फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी की सभी टंकियां कराई जाएंगी साफ, लीकेज शून्य करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मध्य प्रदेश के इंदाैर में जहरीले पानी की सप्लाई से लोगों की माैत के बाद महापौर हेमलता दिवाकर ने मंगलवार को शहर की जलापूर्ति की समीक्षा की। वाटरवर्क्स का निरीक्षण कर जलकल अधिकारियों को शहर में पानी की सभी टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। मेयर ने पार्षदों के साथ हर वार्ड में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें दूर करने व लीकेज शत प्रतिशत खत्म करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने पुरानी व ध्वस्त हो चुकी पाइपलाइनों की मरम्मत, जर्जर ढांचों को चिह्नित कर दुरुस्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने महाप्रबंधक जलकल एके राजपूत को निर्देश दिए कि विभाग निर्बाध जलापूर्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करे ताकि लोग शिकायत कर सकें। शिकायतों के निस्तारण की जीएम रोजाना गुणवत्ता जांचें। मेयर ने इसके बाद आवास विकास क्षेत्र में सुपर-सकर मशीन से किए जा रहे सफाई कार्य को देखा और निर्देश दिए कि पानी और सीवर की लाइन में कोई लीकेज न हो। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह कैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें