फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शीतलहर के चलते स्कूलों में अवकाश बढ़ा, 14 तक बंद रहेंगे कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूल

Tue, 10 Jan 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भीषण ठंड को देखते हुए आगरा में स्कूलों में अवकाश की तिथि बढ़ा दी गई है। अब सभी बोर्डों के 12वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
ठंड में स्कूलों में अवकाश बढ़ाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शीतलहर और कोहरा को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। अब इन स्कूलों में भी 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा आठ तक के विद्यालयों में पहले से ही 14 जनवरी तक अवकाश है। 

विज्ञापन


डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि यह आदेश सभी बोर्डों के निजी और सरकारी स्कूलों के लिए है। हालांकि जिन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हैं, वह यथावत चलती रहेंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

बर्फीली हवाओं के चलते अत्याधिक ठंड हो रही है। इसके कारण प्रशासन ने मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। सरकारी के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी प्रकार के बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह आदेश लागू होगा। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पूर्व में ही 14 जनवरी तक स्कूल बंदी के आदेश पहले ही जारी हो चुके थे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में पहले से ही 14 जनवारी तक अवकाश दिया जा चुका है। अब 12 वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि प्रायोगिक और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें