फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर जिले में होती रही रिमझिम बारिश, ठंडा हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को रातभर जिले में रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते मौसम ठंडा हो गया है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान भी नीचे आ गया है। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को दिन में और रातभर हुई बारिश ने राहत दिला दी। शनिवार को सुबह भी मौसम ठंडा रहने से लोगों ने गर्मी से राहत ली। बादल छाए रहने के चलते दिन में धूप नहीं निकली। बारिश होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शाम को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को मध्यम बारिश हो सकती है।
धान की रोपाई में आई तेजी
बारिश होने से धान की रोपाई के काम में भी तेजी आई है। किसान जल्द रोपाई का काम पूरा करना चाहते हैं। मौसम ठंडा होने से फसल का विकास भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें