कासगंज। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई में भी आक्रोश है। इसके विरोध व न्याय की मांग करते हुए आईएमए द्वारा शनिवार की हड़ताल घोषित कर दी गई है। आईएमए सचिव डॉ. सिद्धार्थ गोविल ने बताया कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ जो घटना घटित हुई है, वह निंदनीय है। इस मामले में आईएमए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। बताया कि आईएमए के बैनर तले जनपद के सभी डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी।